मौसम क्रिकेट सरकारी योजना स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CMF Headphone Pro 2026: 50 घंटे की बैटरी और दमदार साउंड के साथ हुआ लॉन्च, सेल में मिल रहे हैं धांसू डिस्काउंट ऑफर्स, देखें पूरी डिटेल्स

On: January 14, 2026 9:33 AM
Follow Us:
CMF Headphones Pro

साल 2026 की शुरुआत में ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में नथिंग ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपना नया ऑडियो प्रोडक्ट CMF Headphone Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह हेडफोन अपने शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स की वजह से युवाओं के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। नथिंग के इस सब-ब्रांड का मुख्य उद्देश्य शुरू से ही लोगो को कम कीमत में प्रीमियम अनुभव देना है। यह हेडफोन उन लोगों के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है जो म्यूजिक के शौकीन हैं और स्टाइल के साथ अपने कान में हेडफ़ोने लगाकर गाना सुनते है।

CMF Headphones Pro

CMF Headphones Pro design and comfort

CMF Headphone Pro का डिजाइन काफी हटके और आधुनिक रखा गया है। इसके बाहरी हिस्से पर मैट फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे देखने में काफी प्रीमियम बनाता है। इस हेडफोन का वजन बहुत ही कम रखा गया है, ताकि इसे लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के पहना जा सके। इसमें बहुत ही सॉफ्ट लेदर ईयर कुशन्स का इस्तेमाल किया गया है। ये कानों पर बहुत आरामदायक महसूस होते हैं।

Sound Quality and Noise Cancellation

अगर हम साउंड क्वालिटी की बात करें तो CMF Headphone Pro में 40mm Dynamic Drivers लगाए गए हैं। यह ड्राइवर्स काफी गहरा Bass और एकदम साफ आवाज पैदा करते हैं। इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका Hybrid Active Noise Cancellation फीचर। ये बाहर के शोर को 45dB तक पूरी तरह खत्म कर देता है। बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें 4 HD Microphones दिए गए हैं। ये क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और शोरशराबा वाली जगह पर भी आपकी आवाज को साफ रखते हैं।

CMF Headphone Pro Battery Life and Charging

बैटरी के मामले में CMF Headphone Pro ने बाकी हेडफोन्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस हेडफोन में एक बहुत ही पावरफुल बैटरी दी गई है। लगभग 50 Hours का लंबा प्लेबैक टाइम मिल जायेगा। अगर आप नॉइज कैंसलेशन फीचर को बंद रखते हैं तो आपको बैटरी बैकअप और भी ज्यादा मिलेगा। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है, इससे सिर्फ और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आप 5 घंटे तक लगातार गाने सुन सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।

CMF Headphone Pro Price And Launch Offer

CMF Headphone Pro की कीमत ग्राहकों को ध्यान में रखकर तय की गई है। कंपनी ने इसे 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्किट में लांच किया है। लेकिन शुरुआती सेल में ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप HDFC Bank या ICICI Bank के कार्ड से इसे खरीदते हैं तो आपको तुरंत 500 रुपये की छूट मिल जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर पुराने हेडफोन को बदलकर नया हेडफोन लेने पर 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now